
सर्दियों के मौसम में लोग चुकंदर का प्रयोब अपन सलाद से लेकर जूस तक में प्रयोग करते हैं। यह तो आप जानते ही हैं कि चुकंदर के सेवन से आपको बहुत से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होते है|
लेकिन इसके प्रयोग से आप अपने बालों को भी बेहतर बना सकते हैं। तो चलिए जानते हैं चुकंदर से प्रयोग से बालों को होने वाले लाभों के बारे में-
जब आप चुकंदर के रस को बालों में लगाते हैं तो यह खोपड़ी में रक्त प्रवाह को बढ़ाता है। जिससे आपके बालों को मजबूती मिलती है।
इसके अतिरिक्त यह खोपड़ी से मृत त्वचा को हटाता है। साथ ही अतिरिक्त तेल को हटाकर बालों की वृद्धि में सहायक होता है।
चुकंदर एंटीसेप्टिक और एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से युक्त होता है, जिसके कारण यह खोपड़ी को स्वस्थ और डेंड्रफ फ्री बनाकर उसकी कंडिशनिंग में भी मदद करता है।
चुकंदर के गहरे रंग के कारण यह प्राकृतिक हेयर डाइ की तरह भी काम करता सकता है। इसकी मदद से आप केमिकल फ्री तरीके से अपने बालों को कलर कर सकते हैं।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/33iSXqQ
No comments:
Post a Comment