Tuesday, November 26, 2019

बालों के झड़ने की समस्या को सुलझा सकते हैं आसानी से

आजकल लोग जिस तरह का जीवन व्यतीत करते हैं, उसका सबसे बुरा असर उनकी सेहत व सौंदर्य पर पडता है। इनमें से एक समस्या है बालों का झडना।

अगर आप अपने बालों के लगातार झडने से परेशान हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप अपने बालों के झडने की समस्या को आसानी से सुलझा सकते हैं-

आंवले का प्रयोग बालों के झडने की समस्या को काफी हद तक करता है। दरअसल, बालों के झडने का एक मुख्य कारण विटामिन सी की कमी होती है। वहीं आंवले के प्रयोग से आपकी यह कमी आसानी से दूर हो जाती है।

आंवले के अतिरिक्त ग्रीन टी की मदद से भी बालों का झडना आसानी से रोका जा सकता है।

बालों को मजबूती देने के लिए आप अपने बालों में हल्के गर्म तेल से मालिश करें। इससे न सिर्फ आपके सिर में रक्त संचार बेहतर होता है, बल्कि इससे बालों को भी मजबूती मिलती है।

वैसे तो आप किसी भी तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन सरसों का तेल बालों को मजबूती देने के लिए सबसे बेहतर माना जाता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XTQhis

No comments:

Post a Comment