Wednesday, November 13, 2019

कटे हुए फलों का ऐसे करें रख-रखाव

सिट्रस एसिड के पावडर से आपके फल 10-12 घंटों तक विल्कुल ताजे बने रहेंगे। बाजार में आपको सिट्रस एसिड, पावडर के रूप में अवश्य मिल जाएगा। इससे आपके फलों का स्‍वाद भी विल्कुल वैसा का वैसा ही रहेगा।

फल खाने का शौक रखने वालों को इस बात की बहुत दिक्‍कत होती है कि कटे हुए फल को किस तरह से भूरा होने से बचाएं। हो सकता है कि आपने ढेर सारे फल काटे हों और आप उसे किसी वजह से उसे ना खा पाए हों।

तो ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि उन्‍हें किस तरह से सुरक्षित रखें, जिससे ना तो उनका रंग बदले और ना ही उनका ताजापन ही खराब हो।

नींबू का जूस मिलाइये और फलों को 6 घंटे तक बचाइये नींबू का जूस फल को भूरा होने से रोक कर उसके कुरकुरेपन को बहुत लंबे समय तक बनाए रखने में मदद करता है।

एक नींबू के रस से आप 1.5 कटोरा भर के फलों को ताजा बनाए रख सकता है। आपको बस कटे हुए फलों पर नींबू निचोड़ना है और पूरे फलों पर लगाना भी आवश्यक है। फलों पर नींबू का रस डालने के बाद उसे फ्रिज में रखना कभी ना भूलें।

प्‍लास्‍टिक रैप से फल चलें 3-4 घंटों तक अगर आपको पहला आइडिया पसंद नहीं आया हो तो, आप फलों को काट कर कटोरे सहित उसे प्‍लास्टिक के पैकेट या फिर एल्यूमिनियम फौइल में ऊपर से लपेट कर रख दें। फिर उस में छोटे छोटे छेद कर दें।

फलों को ढंकने की एक वजह है कि ऐसा करने से वे फ्रिज के अन्‍य खाद्य पदार्थों की खुशबू नहीं लेंगे और ना ही अपनी महक को फ्रिज में फैलाएंगे।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KezdOm

No comments:

Post a Comment