Tuesday, November 19, 2019

…कहीं आपको भी कैंसर तो नहीं?

वर्तमान समय में अधिकतर लोगों की मौत का एक मुख्य कारण कैंसर होता है। हालांकि कैंसर एक जानलेवा रोग है, लेकिन अगर इसका सही समय पर पता चल जाए तो इसका इलाज संभव है।

अमूमन लोगों को कैंसर के बार में आखिरी स्टेज पर पता चलता है, ऐसे में उनकी जान बचा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। आईए जानते है कि कहीं आपको भी कैंसर तो नहीं-

अगर आपको लंबे समय से कफ की शिकायत है। साथ ही आपके बलगम में खून आता है या फिर आपका गला हमेशा खराब ही रहता है तो आपको एक बार कैंसर का टेस्ट अवश्य करवा लेना चाहिए। यह फेफड़ों के कैंसर के लक्षण हैं।

वहीं महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर सबसे अधिक होता है। जिन महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर की शिकायत होती है, उनके ब्रेस्ट के आसपास गांठ व उसमें दर्द होने लगता है।

वैसे महिलाओं में गर्भाशय का कैंसर भी देखने को मिलता है। इसमें पेट के निचले भाग में दर्द, मासिक धर्म के बाद भी दर्द व सफेद पानी की शिकायत होती है।

वहीं पुरूषों में मुंह का कैंसर अधिक पाया जाता है। इसमें न सिर्फ मुंह से खून आता है, बल्कि खाना निगलने में तकलीफ व मुंह में छालों की शिकायत भी होती है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/37feLqy

No comments:

Post a Comment