Tuesday, November 19, 2019

जल का भी करें सीमित मात्रा में उपयोग

आमतौर पर यही माना जाता है कि एक अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको अधिक से अधिक पानी का सेवन करना चाहिए। लेकिन वास्तव में इसका अत्यधिक सेवन आपके स्वास्थ्य को फायदे के स्थान पर हानि पहुंचाता है।

वो कहते हैं न कि किसी भी चीज की अति क्षति का ही कारण बनती है। यही स्थिति जल के साथ भी है। जल को भले ही जीवन की उपाधि दी गई हो लेकिन इसका प्रयोग भी सीमित मात्रा में करना चाहिए।

जल का अत्यधिक सेवन करने से वाटर इनटाॅक्सिटेशन का खतरा बना रहता है। इस स्थिति में रक्त में सोडियम की मात्रा कम हो जाती है।

जिससे व्यक्ति को थकावट, जी मचलाना, बेहोशी यहां तक कि कोमा में जाने का भी खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं, अत्यधिक पानी का सेवन शरीर में तरल पदार्थों का नियंत्रण रखने वाली प्रणाली को प्रभावित करता है।

इसलिए पानी उतना ही पीएं, जितना आपके शरीर को उसकी आवश्यकता है।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XpOZeN

No comments:

Post a Comment