
कैस्टर ऑयल का अधिकतर इस्तेमाल काॅस्मेटिक प्राॅडक्ट में होता है। कहते हैं कि यह त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है, लेकिन क्या आप इसके उपयोग व फायदों के बारे में जानते हैं तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं-
अगर आप बालों में डैंडफ की समस्या से परेशान हैं तो एक कटोरी में कैस्टर ऑइल और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह से मिला ले। अब इसे बालों में लगाकर आधा घंटा यूं ही छोड दें। आधे घंटे के बाद पानी से धो ले।
वहीं जो लोग हेयर फाॅल की समस्या से परेशान रहते हैं, वे कैस्टर ऑयल और नारियल के ऑयल को बराबर मात्रा में मिलाकर उसे अपने सिर की मसाज करें। दो घंटे बाद सिर धो लें। इससे आपके बालों को मजबूती मिलेगी।
वहीं कैस्टर ऑयल बालों को नेेचुरल माॅइश्चर भी प्रदान करता है। इसके लिए आप शैम्पू लगाने के 15 मिनिट पहले बालो में कैस्टर ऑइल लगाए और फिर धो ले।
वहीं आप कैस्टर ऑयल की मदद से होममेड कंडीशनर बनाने के लिए कैस्टर ऑइल में एलोवेरा जेल, शहद और नींबू के रस की कुछ ड्रॉप डालकर अच्छी तरह से मिला ले। उसके बाद इस मिक्स्चर को अच्छी तरह से बालो की जडों पर लगाएं व आधे घंटे के बाद बालो को धो ले।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2DmtvGt
No comments:
Post a Comment