Wednesday, November 27, 2019

स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है बासी रोटी

आमतौर पर लोग घरों मे गरमा-गरम रोटी खाना ही पसंद करते हैं। अगर गलती से घर में रोटी बच जाए तो उसे बाद में कोई भी नहीं खाता और ऐसे में उसे बाहर का रास्ता ही दिखाना पडता है|

लेकिन क्या आप जानते हैं कि बासी रोटी भी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होती है। तो चलिए जानते हैं बासी रोटी से होने वाले फायदों के बारे में-

अगर आप बासी रोटी का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर में रक्त का प्रवाह संतुलित रहता है।

अगर आपको अक्सर रक्तचाप संबंधित परेशानियां होती हैं तो आपको बासी रोटी का सेवन अवश्य करना चाहिए। इसके लिए आप रोजाना सुबह ठंडे दूध के साथ बासी रोटी मिक्स करके खाएं।

कुछ लोग अक्सर पेट में गैस की शिकायत करते हैं। अगर आपका नाम भी उनमें से एक है तो बासी रोटी के सेवन से आपको काफी लाभ होगा।

इसके अतिरिक्त बासी रोटी खाने से हमारे शरीर का शुगर भी कंट्रोल में रहता है, इसलिए मधुमेह के रोगियों को इसका सेवन अवश्य करना चाहिए।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2rw2Vry

No comments:

Post a Comment