Wednesday, November 13, 2019

ये आहार लिवर की सफाई रखने के लिए है जरुरी

लीवर का ठीक रहना सेहत के लिए अत्यंत आवश्यक है। लीवर बॉडी से टोक्सिन बाहर निकालने का कार्य करता है। इसलिए लीवर को स्वस्थ रखना तथा इसके कार्य प्रणाली के बढ़ाने के लिए इसकी सफाई भी बहुत जरूरी है।

इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे ही आहार के बारे में बताएंगे, जो लीवर की सफाई और स्वस्थ रखने के लिए जरुरी है।

1. हर रोज फाइबर तथा एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर सेब, गाजर, चुकंदर, लहसुन, अखरोट तथा हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इनके सेवन से लीवर साफ होता है और साथ ही इससे संबंधित बीमारियों से छुटकारा मिलता है।

2.पत्तागोभी, फूलगोभी तथा ब्रोकोली जैसी सब्जियों का ज्यादा से ज्यादा सेवन करना चाहिए। इनमें सल्फर की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे टोक्सिन तेजी से बाहर निकलते हैं और लीवर साफ होता है।

3. हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी तथा एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बॉडी से टोक्सिन बाहर निकालने में मददगार हैं।

4. लीवर को साफ रखने के लिए रोजाना ज्वार और बाजरा का सेवन कीजिए। इनमें मौजूद फाइबर बॉडी से टोक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है।

5. हर रोज सुबह लेमन जूस या ग्रीन टी पिएं। इससे लीवर की सफाई तो होती ही है लेकिन साथ ही लीवर स्वस्थ भी रहता है।

6. खाना बनाने में इस तेल का प्रयोग कीजिए और मीठे से परहेज कीजिए। ओलिव ऑयल के सेवन से लीवर के रोगों का खतरा कम होता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/32JjcGw

No comments:

Post a Comment