
चेहरे पर झाइयां हो जाने के बाद आपका चेहरा सूंदर नही दिखता और आप बूढ़े नज़र आने लगते है, अगर आप भी इस समस्या से परेशान है तो आज का ये आर्टिकल आपके काम का है। आज आप जानेंगे कि कैसे घरेलू नुस्खे से चेहरे की झाइयों को दूर कर सकते है।
अगर आप अपने चेहरे की झाइयां मिटाना चाहते है तो सर्वप्रथम आप हमेशा आधा चम्मच कच्ची पिसी हल्दी और आधा चम्मच मलाई लें और इन दोनों को अच्छी तरह मिला दें। फिर आप इस बनाए हुए मिश्रण को अपने चेहरे पर जहां झाइयां हो वहां पर लगाए।
दूसरा तरीका है यह कि आप एक बादाम लें और उसे पीस दे फिर आप एक चम्मच संतरे के छिलके लें और उसका भी पाउडर बना लें। अब इन दोनों को कच्चे दूध में डालें व अच्छी तरह घोल कर पेस्ट बना लें। अब इसको आप अपने चेहरे व गर्दन पर जहां झांइयों हो वहां पर लगाएं। लगभग एक घंटे के पश्चात इसको ठंडे पानी के उपयोग से धो लें। आपको इन बताए गए दोनों नुस्खों से जल्दी ही फर्क पड़ता नज़र आएगा होगा।
एक और तरीका है जिसमे आप एक चम्मच टमाटर का रस और एक चम्मच तुलसी पत्तों का रस, व आधा चम्मच पुदीने का रस व हरा धनिया के पत्तों का रस मिला लें। अब इसको आप रूई के फाहे की सहायता से झांइयों पे लगाएं। आपको यह प्रयोग केवल सप्ताह में तीन बार ही करना है।
आपको जल्द ही लाभ महसूस होगा। आप गाजर के रस में एक चम्मच संतरे का रस और एक चम्मच मुलतानी मिट्टी व आधा चम्मच नींबू रस लें और तीनों को मिलाकर अपने चेहरे पर झाइयों वाली जगह पर लगाएं। लगभग आधा घंटे के बाद आप अपने चेहरे को ठंडे पानी की सहायता से धो लें।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/32NP9xs
No comments:
Post a Comment