Wednesday, November 20, 2019

पार्टनर के जवाब न देने पर ले समझदारी से काम

अक्सर महिलाओं की आदत होती है कि वे हर थोड़ी देर बाद अपने पार्टनर को काॅल या मैसेज करती रहती हैं। लेकिन कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आपका पार्टनर आपको रिप्लाई नहीं करता और आप परेशान होने लग जाती हैं।

कुछ महिलाएं तो बाद में अपने पार्टनर से झगड़ा भी करने लगती हैं। आपका यह रवैया आपके रिश्ते में खटास घोलता है।

अगर आपका पार्टनर जवाब नहीं दे रहा है तो इसका अर्थ है कि वह  किसी आवश्यक काम में बिजी है। इसलिए आपको अपना धैर्य खोने की आवश्यकता नहीं है।

पार्टनर के जवाब न देने पर उसे बार-बार मैसेज न करें और न ही फोन उठाने पर लड़ना शुरू कर दें। आपका व्यवहार नाॅर्मल होना चाहिए।

आप चाहें तो फोन उठाने पर उनसे जवाब न देने का कारण पूछ सकती हैं।

वहीं अगर आपको बैचेनी हो रही है तो आप अपना ध्यान बटाने के लिए कोई अन्य काम भी कर सकती हैं। इससे आपका ध्यान फोन से हट जाएगा।



from रिलेशनशिप – Navyug Sandesh https://ift.tt/346A9fy

No comments:

Post a Comment