
सोंठ या सूखी अदरक का प्रयोग हम हमारे खाने के मसालों के रूप में करते आए है। लेकिन सोंठ का प्रयोग आयुर्वेदिक औषधी के रूप में भी किया जाता है। सोंठ हमारे शरीर के लिए बहुत ही लाभप्रद होती है। यह गठिया से लेकर सांस की बीमारी में भी अत्यधिक गुणकारी है। यह कब्ज, गैस, दांत, वायरल, पेट दर्द आदि में भी बहुत फायदेमंद है। आइये सोंठ के औषधीय लाभ जानते है –
1 कब्ज करें दूर – कब्ज की परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आप सोंठ का इस्तेमाल करें। कब्ज दूर करने के लिए आप धनिया और सोंठ का मिलाकर इसका काढ़ा बनाएं और नित्य इसका सेवन करें। इससे कब्ज की परेशानी दूर हो जाएगी|
2 गठिया रोग में फायदेमंद – सोंठ गठिया रोग के लिए बहुत फायदेमंद होती है। गठिया के रोग से छुटकारा पाने के लिए अजवाइन, सोंठ और हरड़ को सामान मात्रा में मिला लें और इसका चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को पानी में कुछ देर उबाल लें और पानी को छान कर ठंडा कर लें। फिर इसे पीयें। गठिया के रोग से काफी आराम मिलेगा।
3 पेट दर्द से राहत दिलाएं – सोंठ पेट दर्द की समस्या के लिए बहुत असरदार है। पेट दर्द से राहत पाने के लिए काला नमक, सोंठ व हींग का चूर्ण बना लें। इस चूर्ण के प्रयोग से आपको पेट दर्द में आराम मिल जाएगा व गैस की समस्या भी नहीं रहेगी।
4 हिचकी दूर करें – अगर आपको लगातार हिचकी आ रही है और आप इससे दुखी है तो आप दूध में सोंठ को उबाल लें और ठंडा कर लें। इस दूध को पीने से आपकी हिचकी बंद हो जाएगी।
5 जोड़ो के दर्द में असरदार – सोंठ जोड़ो के दर्द में बहुत फायदेमंद होती है। सोंठ और जायफल को पीस कर तिल के तेल में मिला लें। इस तेल में कपडे की पट्टी भिगोकर जोड़ो के दर्द वाले स्थान पर लगाएं। ऐसा करने से काफी आराम मिलेगा ।
6 पाचन क्रिया में मददगार – सोंठ पाचन क्रिया को मजबूत करती है व वजन घटाने में भी सहायता करती है।
सोंठ शुगर, कैंसर, दस्त आदि रोगों में भी लाभदायक है।
यह भी पढ़ें:
पाचन संबंधी हर समस्या होगी छूमंतर, अपनाएं ये आयुर्वेदिक तरीके
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2XEPsLo
No comments:
Post a Comment