Wednesday, November 20, 2019

पेट व छाती की जलन से मुक्ति पाने के उपाय

कभी-कभी ऐसा होता है कि आप खाली पेट बहुत अधिक गरिष्ठ, मसालेदार व पोषणरहित भोजन कर लेते हैं, जिससे आपके पेट में एसिड के साथ जलन होने लगती है। यह जलन आपको काफी बैचेन करने वाली होती है।

अगर आपको भी इस तरह की समस्या का सामना करना पड़ता है तो आप इस घरेलू नुस्खों का प्रयोग करके पेट व छाती में होने वाली जलन से मुक्ति पा सकते हैं-

खीरे में कुछ ऐसे तत्व होते हैं, जो गले व सीने में होने वाली जलन से तुंरत राहत दिलाते हैं। अगर आपको पेट में एसिड बनने के कारण जलन का अहसास हो रहा है तो आप तुरंत एक खीरा खा लीजिए। आपको काफी राहत मिलेगी।

इसके अतिरिक्त सौंफ के प्रयोग से भी छाती के नीचे होने वाली जलन को शांत किया जा सकता है। आप चाहें तो इसकी मदद से शरबत बनाकर उसका भी सेवन कर सकते हैं।

पेट में कब्ज हो या पेट साफ करना हो या फिर पेट में जलन हो रही हो तो पपीते के सेवन से बेहतर और कुछ नहीं हो सकता।

अगर आप इसका नियमित रूप से सेवन करते हैं तो आपको पेट संबंधी किसी भी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OwmfNp

No comments:

Post a Comment