
ब्रेकफास्ट सुबह उठने के बाद मनुष्य द्वारा किया जाने वाला पहला आहार है। लेकिन कभी-कभी ऑफिस पहुंचने की जल्दी या सुबह की व्यस्तता के चलते अक्सर लोग अपना ब्रेकफास्ट ही मिस कर देते हैं।
आपको शायद यह सामान्य लगे लेकिन वास्तव में आपको इसका काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आईए जानते हैं ब्रेकफास्ट न करने के कुछ नुकसान के बारे में-
सुबह का नाश्ता आपको दिनभर काम करने की एनर्जी देता है। ऐसे में नाश्ता न करने से आपको सुस्ती, थकावट व चिड़चिड़ापन महसूस होता है।
जो लोग नियमित रूप से नाश्ता नहीं करते, उनकी याददाश्त पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है।
जब आप नाश्ता नहीं करते तो आपको बाद में बहुत तेज भूख लगती है। ऐसे में आप कुछ भी उल्टा-सीधा खा लेते हैं, जिससे आपका वजन बढ़ने लगता है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2KzyDuZ
No comments:
Post a Comment