Thursday, December 12, 2019

हैदराबाद एनकाउंटर मामले में SC ने किया जाँच आयोग का गठन

हैदराबाद के पशु चिकित्सक के रेप और हत्या के आरोपियों के एनकाउंटर मामले की जाँच के लिए SC ने तीन सदस्यीय जाँच आयोग का गठन कर दिया है। SC के पूर्व जज वीएस सिरपुरकर की अध्यक्षता में यह आयोग पूरे मामले की जाँच करेगी। इस जाँच अयोग के दो अन्य सदस्यों में से एक बॉम्बे हाईकोर्ट की पूर्व न्यायाधीश हैं और दूसरे CBI के पूर्व निदेशक हैं। इस जाँच आयोग को इस एनकाउंटर से जुड़े पूरे मामले की जाँच रिपोर्ट 6 महीनों में अदालत के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

गौरतलब है कि गत माह 27 नवंबर की रात हैदराबाद में पेशे से पशु चिकित्सक एक महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में 6 दिसम्बर की भोर में पुलिस एनकाउंटर में इन चारों आरोपियों की मौत हो गई थी।

इस एनकाउंटर पर चारों आरोपियों के परिवार वालो के साथ साथ कुछ अन्य लोगों द्वारा भी सवाल उठाया जाने लगा। आरोपियों के परिवार वालो ने हैदराबाद पुलिस पर फर्जी एनकाउंटर कर के आरोपियों के हत्या का आरोप लगाया जाने लगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए SC द्वारा अब इस पूरे एनकाउंटर के प्रकरण की जाँच के लिए टीम गठित कर दी गई है। आने वाले समय में इस एनकाउंटर की सत्यता का तब पता चलेगा जब टीम अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंप देगी।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2YImidF

No comments:

Post a Comment