
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा है कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण का कार्य जल्द शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल पर निशाना साधते हुए कहा कि सिब्बल जैसे लोग नहीं चाहते कि हिंदू और मुसलमान आपस में मिल कर रहे। कांग्रेस अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस मुद्दे को जानबूझकर खींच रहें हैं।
उन्होंने कहा देश में हिन्दू और मुस्लिम समाज में जानबूझकर विवाद को बनाये रखने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि श्री राम मंदिर का निर्माण जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाए और यदि सरकार से इस दिशा में किसी प्रकार की सहायता की आवश्यकता होगी तो सरकार ज़रूर सहयोग करेगी।
गौरतलब है कि अयोध्या विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले के बाद राम मंदिर निर्माण का रास्ता साफ हो गया था। परंतु इस फैसले के खिलाफ कई पुनर्विचार याचिकायें दायर हुई। लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा उन सभी पुनर्विचार याचिकाओं को खारिज कर दिया गया है। इसके बाद अब मंदिर निर्माण कार्य के जल्द शुरू होने के आसार हैं।
नागरिकता संशोधन बिल पर राष्ट्रपति ने किए हस्ताक्षर, अब बना कानून
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2PDVc3j
No comments:
Post a Comment