
संसद के दोनों सदनों से पास हो जाने के बाद नागरिकता संसोधन बिल पर राष्ट्रपति के द्वारा हस्ताक्षर कर दिया गया है। अब यह बिल कानून बन चुका है। इस बिल के दोनों सदनों में पास हो जाने के साथ भारत में रह रहे विभिन्न गैर मुस्लिम शरणार्थियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी।
ये शरणार्थी धार्मिक भेदभाव के कारण उनके देश में यातनाएं झेल रहे थे और किसी तरह से वहां से जान बचाकर भारत भाग कर आ गए थे। तब से ये शरणार्थी यहाँ पर शरणार्थियों का जीवन जीने को मजबूर थे। लेकिन नागरिकता संशोधन बिल के कानून बन जाने से अब ये शरणार्थी भी देश के एक नागरिक के रूप में गरिमापूर्ण जीवन यापन कर सकते हैं।
हालांकि अभी भी इस कानून को लेकर विभिन्न राजनैतिक दलों द्वारा और नॉर्थ ईस्ट राज्यों के लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। परंतु सरकार ने सभी को आस्वस्त करते हुए कहा है कि इस कानून से किसी भी अल्पसंख्यक समुदाय को डरने की कोई ज़रूरत नहीं है। ये कानून किसी का अहित करने के लिए नहीं है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2YHskuU
No comments:
Post a Comment