
केक खाना सभी को पसंद होता है, खासतौर पर बच्चों को। लेकिन हर माँ अपने बच्चे की सेहत को लेकर परेशान रहती है और बाहर की चीजों को ज्यादा खाने से मना किया करती हैं। आज हम घर पर नरम मुलायम केक बनाने की विधि सीखेंगे जिससे सभी इसे आसानी से घर पर बना सके और बेफिक्र होकर अपने बच्चों को दे सकें।
केक बनाने के लिए सामग्री:
1 कप बारीक सूजी, 1 कप दही, 1/2 कप मैदा, 1/2 कप दूध की मलाई, 1 कप चीनी, 1 बड़ा चम्मच बेकिंग पाउडर, 1/2 चम्मच बेकिंग सोडा, 1/2 कप ड्राई फ्रूट्स, 1 कप दूध, 1/4 कप वेजिटेबल आयल
बनाने की विधि:
सबसे पहले बेकिंग पाउडर और सोडा को छोड़कर बाकी के सभी सामग्रियों को मिला कर एक मिश्रण तैयार कर लें और इसे 15 मिनटों के लिए ढक कर छोड़ दें। अब 15 मिनटों के बाद यदि मिश्रण ज्यादा गाढ़ा हो गया हो तो उसमें थोड़ा और दूध मिला कर एक ऐसा मिश्रण तैयार कर लें जो ना ज्यादा पतला हो और ना ही ज्यादा गाढ़ा हो।
अब इसमें बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिला कर हल्के हाथों से मिश्रण को फेंट लें। अब एक केक माउल्ड को थोड़ा सा बटर या फिर वेजिटेबल आयल से ग्रीस कर के थोड़ा सूखा मैदा भी छिड़क दें। अब इस मिश्रण को माउल्ड में डाल कर एक समान रूप से फैला दें।
अब इसको 160 डिग्री हीट पर ओवन में 15 मिनटों तक बेक करें। यदि ठीक से बेक न हुआ हो तो 5 मिनट और बेक करें। तो लीजिए तैयार है नरम मुलायम केक।
रेसिपी: जाड़े के मौसम में बनाएं विटामिन C से भरपूर आंवले का मुरब्बा
इन सर्दियों में बनाएं तिल और मूंगफली के पौष्टिक एवं स्वादिष्ट गजक
सर्दियों मे गरमाहट और तंदुरुस्ती के लिए तिल के लड्डू हैं लाभदायक, जानिए इसके फायदे और बनाने की विधि
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/35jHmcK
No comments:
Post a Comment