Tuesday, December 31, 2019

जीशान अय्यूब जामिया के छात्रों के साथ मनाएंगे नया साल

बॉलीवुड़ अभिनेता जीशान अयूब औऱ कई फिल्मी हस्तियां इस बार अपना नया साल जामिया में प्रदर्शन कर रहे लोगो के साथ मनाएगें। जब से नागरिकता सशोंधन कानून पास हुआ है। देश भऱ में इसका विरोध हो रहा है। कई फिल्मी सितारों ने खुलकर इसका विरोध किया है। सितारों को चाहे इस कानून के बारे में पूर्णत जानकारी न हो, फिर भी वह इस कानून का विरोध कर रहे है।

जीशान ने एक विडियों के माध्यम से कहा कि वह 1 जनवरी को अपना पूरा दिन नागरिकता सशोधन कानून का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों के साथ बिताएगें। उन्होनें विडियों के माध्यम से दिल्ली के लोगों से अपील की है कि वह अपना नया साल शाहीन बाग में मना रहे है। आप सब लोग भी वहां पहुचें। मैं वही रहूंगा।

नागरिकता कानून के विरोध में स्वरा भास्कर,जीशान अय्यूब, जावेद अख्तर, जोया अख्तर और क्राइम पट्रोल के एकंर सुशांत सिंह राजपूत भी शामिल है। जीशान अय्यूब रईस, टयूबलाईट, जन्नत औऱ तनु विडस मनु रिटर्स के अलावा दर्जनों भऱ फिल्मों में काम कर चुके है। जीशान ने दिल्ली के किरोड़ीमल कालेज से ग्रेजूएशन की है । इससे पहले भी जीशान नागरिकता सशोंधन कानून पर दिल्ली के नार्थ कैंपस में विरोध कर चुके है। जीशान दिल्ली विश्वविद्यालय के अलावा जामिया, शाहीन बाग, जोर बाग समेत कई अन्य स्थानों पर सीएए विरोधी प्रदर्शनों में हिस्सा लेंगे। जीशान के अलावा पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव मंगलवार को नागरिकता संशोधन कानून का विरोध कर रहे जामिया छात्रों के बीच जाने वाले हैं।



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Qd1dp0

No comments:

Post a Comment