
कांग्रेस के नेता वी. हनुमंत राव ने आरएसएस(राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) प्रमुख मोहन भागवत के खिलाफ हैदराबाद के एलबी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
दरअसल ये शिकायत आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के एक बयान में खिलाफ दर्ज करवाई गई है। मोहन भागवत के देश के सभी 130 करोड़ जनसंख्या को हिन्दू कहे जाने के विरुद्ध पुलिस में उनकी शिकायत दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि अभी हाल ही में हैदराबाद में आरएसएस के एक कार्यक्रम में मोहन भागवत ने एक वक्तव्य दिया था जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत का प्रत्येक नागरिक हिन्दू है। उन्होंने कहा था कि भले ही हमारी धार्मिक मान्यताओं में भिन्नता हो सकती है परंतु देश के सभी 130 करोड़ लोग हिन्दू हैं।
साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि जो व्यक्ति राष्ट्रवादी है,अपने देश की सभ्यता और संस्कृति के प्रति जिसके मन में सम्मान है वो सभी हिन्दू हैं। मोहन भागवत के इसी बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कांग्रेस नेता ने उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2sBCDoJ
No comments:
Post a Comment