Wednesday, January 29, 2020

औषधीय गुणों से भरपूर है खुबानी, सेहत के लिए है अत्यंत फायदेमंद

खुबानी हमारे शरीर की सेहत के लिए बहुत लाभदायक होती है। इसमें औषधीय गुणों की भरमार पाई जाती है। यह एक बीज वाला फल होता है। अंग्रेजी भाषा में यह एप्रीकॉट के नाम से जाना जाता है। यह हमारे शरीर को एनर्जी प्रदान करता है। इसमें अनेकों पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह फल स्वाद में थोड़ा मीठा व थोड़ा कड़वा होता है। आइये जानते हैं इसके औषधीय लाभ के बारे में –

1. आंखों के लिए है फायदेमंद –

विटामिन से भरपूर खुबानी आंखों की रौशनी बढ़ाने में बहुत फायदेमंद है। हम सभी जानते हैं कि विटामिन ए आंखों के लिए अत्यंत लाभदायक होता है। इसके सेवन से आंखों की रौशनी बढ़ने के साथ-साथ आंखों का सूखापन, आंखों से पानी गिरने की समस्या से भी राहत मिलती है।

2. कोलेस्ट्रॉल कम करे

खुबानी कोलेस्ट्रॉल से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में लाभदायक है। अगर किसी हार्ट संबंधी रोग से परेशान हैं तो आप खुबानी का नियमित सेवन करें। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट तत्व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखते हैं। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व डायबिटीज़ व मोटापे जैसी बीमारियां भी कम कर देते हैं।

3. खून की कमी दूर करे

अगर आप एनिमिक हैं तो आप खुबानी का रोज़ाना सेवन करें। आयरन से भरपूर यह फल शरीर में खून की कमी को दूर करता है।

4. कब्ज से दिलाये राहत

फाइबर से भरपूर खुबानी कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में बहुत सहायक है। यह आंतों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। लेक्सेटिव गुणों से भरपूर यह फल कब्ज के रोगियों के लिए अत्यंत लाभदायक होता है।

यह भी पढ़ें :  क्यों आते है खर्राटे और क्या है इसका इलाज?

खड़े होकर पीते हैं पानी, तो हो सकते हैं ये नुकसान

 



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3aRn2Tt

No comments:

Post a Comment