
बैंडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गयी है। साइना के साथ उनकी बहन ने भी भाजपा की सदस्यता ली। आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होने के बाद साइना ने कहा है कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में खेलों को बढ़ावा दिया, मैं उनसे प्रेरित हूं।
साइना नेहवाल का यह भी कहना है कि प्रधानमंत्री दिन-रात मेहनत करते हैं। यह अच्छा लगता है। मैं भी अपने देश का नाम रोशन कर रही हूं।अब पार्टी में शामिल होकर देश के लिए आगे भी बहुत कुछ करना चाहती हूं। यह मेरे लिए गर्व की बात होगी। मेरा मानना है कि भाजपा अपने देश के लिए बहुत कुछ कर रही है। मैं राजनीति के साथ खेल भी जारी रखूंगी।’’
साइना के राजनीती में आने के बाद उनकी मां ऊषा रानी ने कहा – ‘‘मैं बहुत खुश हूं। साइना ने खेल में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है। वह राजनीति में भी अच्छा काम करेगी। भाजपा ने देश के लिए बहुत अच्छा काम किया है।
देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम की गिरफ्तारी पर अमित शाह ने व्यक्त की अपनी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2S2j8hO
No comments:
Post a Comment