अंतरराष्ट्रीय डेस्क। चीन से निकलकर दुनियाभर के कई देशों में फैले कोरोनावायरस का कहर लोगों में डर की स्तिथि बना रहा है। इसी बीच चीन के स्थानीय स्वास्थ्य आयोग की तरफ से बयान सामने आया है। जिसमें कोरोनावायरस के द्वारा मरने वालों की संख्या की जानकारी दी गई है। इस जानकारी के मुताबिक आज सोमवार तक मरने वालों का कुल आंकड़ा 350 हो गया है। वही करीब 14 हजार लोग इसकी चपेट में आ गए है, जिनका इलाज जारी है।
चीन के वुहान से फैल रहे कोरोना का प्रभाव भारत में हो रहा है। यहां केरल के एक व्यक्ति में यह मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक़ इस व्यक्ति का चीन में आना-जाना लगा रहता है। उसे हॉस्पिटल में एक अलग वार्ड में रखा गया है और डॉक्टरों द्वारा उसकी निगरानी रखी जा रही है। देश में इस तरह का मामला सामने आने के बाद राज्य सरकार सतर्क हो गई है और लोगों से संयम बनाने की प्रार्थना की है ताकि इस समस्या का कोई हल निकाला जा सके।
दुनियाभर में किसी के पास भी अभी तक इस जानलेवा वायरस के फैलने की वजह पता नहीं चली है। इस वायरस के नकारात्मक प्रभाव से लोग बीमार हो रहे है। यही नहीं इसका नकारात्मक प्रभाव जानवरों में भी हो रहा है। यह वायरस चीन के वुहान से आया है, जहां लोग सी-फूड और जानवरों से संबंध रखते है। माना जा रहा है यह वायरस जानवरों से आया है। लेकिन फिर भी इस बात की पुख्ता पुष्टि कोई नहीं कर पा रहा है।
यह भी पढ़े: जामिया में फिर हुई फायरिंग, किसी के हताहत होने की खबर नहीं, पुलिस जांच में जुटी
यह भी पढ़े: अलीगढ़ में चौथे दिन भी जारी रहा CAA धरना, बिना चक्र वाला झंडा लहराने का हुआ प्रयास
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RS75Fa
No comments:
Post a Comment