Monday, February 3, 2020

बेटी आयत के साथ पहली बार तस्वीर में नजर आई सलमान खान की बहन, पति ने शेयर की झलक

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने बेटी आयत के साथ पहली बार तस्वीर शेयर की है। पिछले साल दिसंबर 27 को आयत का जन्म हुआ था। अर्पिता खान और आयुष शर्मा की संतान आयत की सोशल मीडिया पर यह पहली झलक है। इस तस्वीर को आयुष ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने दोनों बच्चों आहिल और आयत के साथ नजर आ रही है। तस्वीर में आहिल अपनी मम्मी को किस करता दिखाई दे रहा है।

वही दूसरी तरफ बेटी आयत ऊपर की तरफ देख रही है। दोनों बच्चों को अर्पिता ने गोद में उठा रखा है। उनकी इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे है। इस फोटो को आयुष ने शेयर करते हुए लिखा ‘हैप्पी फेस।’ तस्वीर में अर्पिता स्माइल देती दिख रही है, जिसे देखकर साबित हो रहा है कि, वह मदरहुड लाइफ को बेहतर तरीके से एन्जॉय कर रही है। आपको याद दिला दे आयत का जन्म पिछले साल 27 दिसंबर को सलमान खान के बर्थडे के दिन ही हुआ था।

आयत के जन्म पर सलमान खान ने ट्वीट कर अपनी भांजी का स्वागत किया था। साथ ही उन्होंने ट्वीट के माध्यम से अर्पिता और आयुष को अपने बर्थडे पर आयत के रूप में सबसे बेस्ट गिफ्ट देने के लिए धन्यवाद भी किया था। वही दूसरी तरफ अर्पिता ने ट्वीट कर भाई सलमान खान का धन्यवाद कहा और लिखा था कि, उन्हें इस दुनिया में किसी से डर नहीं लगता क्योंकि उन्हें पता है कि उनके भाई हमेशा उनके साथ खड़े है और वह उन्हें कुछ होने नहीं देंगे।

यह भी पढ़े: प्रियंका की ग्रैमी ड्रेस पर हुई थी आलोचना, अब मां मधु चोपड़ा ने दिया ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब

यह भी पढ़े: आखिरकार… ‘Brahmastra’ फिल्म की रिलीज़ डेट हुई तय, इस दिन होगी रिलीज़



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2SccN3p

No comments:

Post a Comment