Monday, February 3, 2020

हेल्दी और टेस्टी फ्राइड गोभी स्टिक

सामग्रीः

एक बड़ा गोभी का टुकड़ा, नींबू, आवश्यकतानुसार तलने के लिए तेल, स्वादानुसार नमक, बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटा प्याज, बारीक कटा टमाटर, एक मुट्ठी उबले हुए मक्के के दाने, एक कप दूध एक कप पानी|

विधिः

फ्राइड गोभी स्टिक बनाने के लिए चित्र में दिखाए गए तरीके से सबसे पहले गोभी की स्लाइस काट लें।
अब एक फ्राई पैन में हल्का सा तेल लगाकर गोभी के स्लाइस को दोनों तरफ से पलट कर हल्का भूरा होने तक तले। जब दोनों तरफ से हल्का भूरा हो जाए तो इसे निकाल ले।
सूप बनाने के लिएः 
एक कड़ाई में थोड़ा सा तेल गर्म करें। उसमें बारीक कटी हरी मिर्च डाले। फिर बारीक कटा प्याज डालें प्याज को भूरा होने तक चलाएं। अब कढ़ाई में बारीक कटा टमाटर डालें। इसके बाद में बारीक कटे हरे प्याज के पत्ते डालें इसे अच्छी तरह से चलाएं। अब ऊपर से उबले हुए मक्के के दाने डालें और अच्छी तरह से भूने।
जब यह मिश्रण अच्छी तरह से मिल जाए तो उसमें ऊपर से आधा कप दूध और आधा कप पानी डालें स्वादानुसार नमक भी डाल दें।
थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं। अब तले हुए गोभी के स्लाइस इसके ऊपर थोड़ा-सा नींबू का रस दोनों तरफ से लगाए। अब इस तैयार किए हुए गाड़े सूप को गोभी के स्लाइस के ऊपर अच्छी तरह से फैलाकर लगाएं और परोसे।


from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/38ZlYeo

No comments:

Post a Comment