
अडानी समूह का लखनऊ हवाई अड्डा पर अधिकार तो था ही, अब अहमदाबाद और मंगलूर हवाई अड्डा भी अदानी समूह का हो गया है। इन तीनों हवाई अड्डों पर पहले भारतीय सरकार का प्राधिकरण था। शुक्रवार को इनके निजीकरण के लिए इन्हें अडानी समूह की तीन कंपनियों के साथ एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किया गया है। इन हवाई अड्डों का पुनर्विकास और इसे पूरा चलाने की जिम्मेदारी 50 साल तक अडानी समूह की ही रहेगी। इस बात की जानकारी अडानी समूह के प्रमुख गौतम अडानी ने ट्विटर के जरिए ट्वीट करके दी है।
इस समझौते के बारे में जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने यह भी बताया कि लखनऊ हवाई अड्डे के लिए अदानी लखनऊ इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, अहमदाबाद हवाई अड्डे के लिए अहमदाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, बेंगलुरु हवाई अड्डे के लिए बैंगलोर इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड, के साथ एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर हो चुका है। वहां पर बढ़ती हुई मांग और जरूरत के अनुसार विकास किया जाएगा।
ज्ञात हो कि पिछले साल ही भारत सरकार ने अहमदाबाद, तिरुअनंतपुरम, लखनऊ, बेंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी हवाई अड्डों के निजीकरण की बात कही थी। और इसके लिए ऑक्शन भी ऑर्गेनाइज किया गया था। इन बोलियों पर छह हवाई अड्डों के लिए 10 से अधिक कंपनियों ने तकनीकी रूप से 32 बोलियां लगाई थी। जिनमें से तीन हवाई अड्डों पर गौतम अडानी ग्रुप का अधिकार हो चुका है।
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/38uqCRW
No comments:
Post a Comment