प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी दौरे पर रहेंगे जोकि उनका संसदीय क्षेत्र है। दौरे के दौरान पीएम मोदी करीब 30 से अधिक परियोजनाओं का उदघाटन करेंगे। जिसमें बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय के 430 बेड के सुपर स्पेशलिटी गवर्नमेंट अस्पताल समेत अन्य कई परियोजनाएं शामिल है। साथ ही पीएम मोदी
आईआरसीटीसी (IRCTC) के काशी महाकाल एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे लेकिन वह यह काम वीडियो लिंक के माध्यम से करेंगे।
आज ही पीएम मोदी पंडित दीन दयाल उपाध्याय मेमोरियल सेंटर का दौरा करेंगे और यहां 63 फीट लंबी पंडित दीन दयाल प्रतिमा का अनावरण करेंगे। पूरे कार्यक्रम के मुताबिक पीएम मोदी करीब साढ़े छः घंटे अपनी संसदीय क्षेत्र में ही रहेंगे। इस दौरान सबसे पहले वह सुबह 10.15 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे और मध्य समय में अपने सभी कार्यों को पूर्ण कर शाम को 4.45 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे। पिछले 6 सालों में पीएम का यह 22वां वाराणसी दौरा है।
अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी की लालपुर स्थित हस्तकला संकुल, पड़ाव पर स्थित दीनदयाल संग्रहालय और जंगमबाड़ी मठ में चल रहे वीरशैव कुंभ इन तीन बड़े कार्यक्रमों में जाने की योजना है। पीएम के आने से एक दिन पहले शनिवार को ही उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बनारस पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय संग्रहालय और बड़ालालपुर स्थित हस्तकला संकुल का निरीक्षण किया।
यह भी पढ़े: पूरे 50 साल के लिए अदानी समूह के अधिकार में रहेंगे लखनऊ सहित तीन हवाई अड्डे
यह भी पढ़े: CM पद की शपथ लेने से पहले केजरीवाल ने कैबिनेट के सहयोगियों को दिया डिनर
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/38APKq4
No comments:
Post a Comment