हेल्थ डेस्क। कई वैज्ञानिक शोध में अक्सर चीनी को स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया जाता रहा है। लेकिन लोग यह समझ पाने में असमर्थ होते है कि चीनी के सेवन बिना उनका जीवन किस तरह से चलेगा। ऐसे में हमारे दिमाग में सिर्फ एक ही सवाल कौंधता है कि, बिना चीनी के सेवन किये हमारे भोजन या अन्य खाद्य वस्तु में मिठास कैसे लाये। सवाल वाजिब है इसलिए हम आपको यहां बिना चीनी के मिठास लाने के कई विकल्प बता रहे है जो नुकसानदायक नहीं है।
देशी खांड और मिश्री:
कैल्शियम और मिनरल से भरपूर देशी खांड और मिश्री को रिफाइंड नहीं किया जा सकता। यही वजह है कि यह चीनी की तरह स्वास्थ्य के लिए नुकसान दायक नहीं है। ऐसे में यह हमारी दिनचर्या में इस्तेमाल होने वाली चीनी का बेहतर विकल्प साबित हो सकते है।
कोकोनट शुगर:
चीनी के इस्तेमाल से यदि आप बचना चाहते है तो कोकोनट शुगर एक अच्छा विकल्प बन सकता है। कोकोनट शुगर को नारियल के पेड़ से निकलने वाले मीठे द्रव्य से बनाया जाता है। इसे इंसानी शरीर आसानी से पचा पाने में सहायक होता है और लाभकारी भी है।
डेट्स शुगर:
मिठास के मामले में खजूर लाख गुना अच्छा विकल्प है। इसे भूनकर पीस ले और जहां-जहां चीनी का इस्तेमाल होता है, वहां-वहां इसे इस्तेमाल करें। हालांकि चाय-कॉफी में इसे प्रयोग में नहीं लाया जा सकता लेकिन चॉकलेट, पेस्ट्री, हलवा, केक आदि में इसका इस्तेमाल लाभकारी है।
गुड़ और रॉ हनी:
गुड़ का उपयोग अक्सर चीनी की जगह किया जाता रहा है। इसे रिफाइंड किया जाना संभव नहीं है। विटामिन और मिनरल्स भरपूर गुड़ लाभकारी भी है। वही रॉ हनी जिसे हम कच्चा शहद भी कहते है, यह चीनी की तरह मिठास भी देगा और वजन मैनेज में भी सहायता करता है।
यह भी पढ़े: केले को नियमित सेवन करने से होते हैं अनेक फायदे, जानिए यहां
यह भी पढ़े: शहद का सेवन करते समय इन बातों का रखें ध्यान!
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/374FvsJ
No comments:
Post a Comment