Saturday, February 15, 2020

काजू का नियमित सेवन भर सकता है आपकी जिंदगी में खुशियां, जानिये क्या है फायदे

आमतौर पर मिडिल क्लास फैमिली में ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल मेहमान नवाजी के लिए किया जाता है। लेकिन ड्राई फ्रूट्स का सेवन कई लोग स्वास्थ्य की दृष्टि से भी करते है। ड्राई फ्रूट्स में काजू, बादाम, किशमिश, पिस्ता और अखरोट जैसी कई चीजें शामिल होती है। लेकिन काजू दिखने में काफी साधारण होता है और खाने में स्वादिष्ट। काजू का सेवन सब्जी की ग्रेवी, सूप और मेपल सिरप में डालकर किया जाता है।

चलिए जानते है काजू के सेवन और फायदे के बारे में…

  • काजू का नियमियत सेवन खून से जुड़ी बीमारियों में सहायक होता है। सीमित मात्रा में प्रतिदिन काजू खाने से एनीमिया की बीमारी से बचाव होता है। काजू का सेवन शरीर में हाई-डेंसिटी वाले लिपोप्रोटीन को बढ़ावा देता है। जिससे हार्ट संबंधी बीमारियां दूर होती है और शरीर स्वस्थ रहता है। काजू का सेवन शरीर में विकास और विभाजन को प्रतिबंधित करता है और ट्यूमर कोशिकाओं लड़ता है। इससे कैंसर जैसे बीमारी से बचा जाता है।
  • काजू का सेवन आंखो के लिए काफी हेल्दी माना गया है। इसमें ल्यूटिन और जरुरी एंटीऑक्सीडेंट होते है जो हमारी आँखों को सुरक्षा प्रदान करते है। काजू को प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना गया है। इसके सेवन से स्किन और बालों को सुंदर बनाने में मदद मिलती है। यह शरीर में ताजगी का संचार करता है। प्रतिदिन दो से तीन काजू सुबह-शाम खाना ही स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहता है। इसमें भरपूर आयरन होता है जो खून की कमी को दूर करता है।
  • काजू का नियमित सेवन करने वाले लोगों की स्मरण शक्ति बेहतर होती है। इसमें विटामिन-बी प्रचुर मात्रा में होता है जो याद्दाशत तेज करने में मददगार है। काजू में मोनो सैचुरेटड फैट होता है जो दिल से जुड़ी बीमारियों मे सहायक है और हड्डियों को भी मजबूती प्रदान करता है। काजू का नियमित सेवन करने से पाचन तंत्र स्वस्थ रहता है क्योंकि काजू में एंटी ऑक्सीडेंट होते है। इसका सेवन हमारे शरीर के वजन को कंट्रोल करता है।

यह भी पढ़े: सेहत के लिए लाभदायक है सौंफ का सेवन

यह भी पढ़े: सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते है पपीता का शेक



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/38uwGcR

No comments:

Post a Comment