
अभिनेता कार्तिक आर्यन और सारा अली खान की फिल्म ‘लव आजकल 2’ हाल ही में रिलीज़ हुई है। वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज़ हुई इस फिल्म ने पहले ही दिन जमकर कमाई की। ऐसे में यह कार्तिक आर्यन के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म साबित हो रही है।
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के अनुसार, फिल्म का शुक्रवार का कलेक्शन 12.40 करोड़ रुपए रहा। वहीं, हाल ही में रिलीज़ हुई अजय देवगन की फिल्म ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ और वरुण धवन -श्रद्धा कपूर की ‘स्ट्रीट डांसर’ ने पहले दिन 15.10 करोड़ रुपए और 10.26 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था।
‘लव आजकल’ में कार्तिक आर्यन और सारा अली खान मुख्य भूमिका में है। इसके अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा और आरुषी शर्मा भी अहम रोल में हैं।
बता दें कि यह फिल्म 2009 में रिलीज़ हुई ‘लव आज कल’ का दूसरा पार्ट है। ‘लव आज कल’ के पहले पार्ट में सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण अहम किरदार में थे। इस फिल्म न पहले दिन 8 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया था।
फिल्म ‘लव आजकल 2’ का डायरेक्शन और प्रोडक्शन इम्तियाज अली ने किया है। इसका म्यूज़िक प्रीतम चक्रबर्ती और ईशान छाबडा ने दिया है।
यह भी पढ़ें : रिलीज हुआ इरफान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ का ट्रेलर
टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने बॉयफ्रेंड शलभ दांग से की शादी, फोटोज़ VIRAL
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2OTyDb1
No comments:
Post a Comment