Tuesday, February 11, 2020

कन्‍हैया कुमार पर फेंके गए जूते-चप्‍पल, बताया गया ‘कौवा कुमार’

नागरिेकता संशोधन कानून (CAA), राष्‍ट्रीय नागरिक रजिस्‍टर (NRC) व राष्‍ट्रीय जनसंख्‍या रजिस्‍टर (NPR) के खिलाफ बोलना कन्‍हैया कुमार को महंगा पड़ रहा है। हर जगह कन्‍हैया कुमार का खूब विरोध हो रहा है। लोगों का कहना है कि कन्हैया जगह-जगह जा कर आम जनता को गुमराह कर रहे हैं।

नागरिेकता संशोधन कानून के विरोध में कन्हैया यात्रा पर हैं। सोमवार को नवादा में उनके विरोध में उन्‍हें ‘कौवा कुमार’ बताते हुए पर्चेसाटे गए। उसी दिन उनके काफिले पर हमला किया गया तथा अंडे भी फेंके गए। हाल ही में कटिहार में कन्‍हैया पर जूते-चप्‍पल भी फेंके जा चुके हैं।

नागरिेकता संशोधन कानून के विरोध में यात्रा कर रहे कन्हैया के बारे में नवादा समाहरणालय के आसपास प्रजातंत्र चौक और जेपी चौक पर कई पर्चे साटे मिले। पर्चे में कन्‍हैया कुमार को ‘कौवा कुमार’ कहकर संबोधित किया गया तथा उनको वापस जाने को कहा गया।

उनको हर जगह विरोध का सामना कर पड़ रहा है।

दिल्ली के लोगों ने अरविंद केजरीवाल पर जताया भरोसा, फिर बनेगी आम आदमी पार्टी की सरकार



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2Sgj3s5

No comments:

Post a Comment