एक महिला के लिए मां बनना सबसे बड़ा और खूबसूरत पल होता है। इसलिए गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को उन्हीं चीजों का सेवन करना चाहिए जो होने वाले बच्चे के लिए फायदेमंद हो। ऐसा करने से बच्चा स्वस्थ होता है। ऐसे में गर्भावस्था के दौरान खुद की अच्छे से केयर करना काफी जरुरी हो जाता है। गर्भावस्था वाली स्तिथि में आंवले का सेवन अच्छा माना गया है। कहा जाता है कि आंवले के सेवन से होने वाले बच्चे का स्वास्थ्य काफी बेहतर होता है।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में सहायक
गर्भावस्था में आंवले का सेवन करना अच्छा होता है क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेंट्री तत्व होते है जो हाथ-पैरों में आने वाली सूजन को कम करते है। इसके अलावा आंवले में मौजूद विटामिन सी शरीर में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। जिसकी मदद से पेट संबंधी समस्याओं जैसे गैस और जी मचलने से राहत मिलती है। इसके अंदर डिटॉक्सीफाई गुण होते है जो खून को साफ करने में मददगार होते है और शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों को बाहर निकालते है।
दिल से जुड़ी समस्याओं में मिलती है मदद
आंवले का सेवन करना गर्भावस्था के समय महिलाओं के लिये काफी गुणकारी है। इसके अलावा नॉर्मल लाइफ में भी इसे हर मर्ज की दवा माना जाता है। इसका सेवन अधिकतर सर्दियों के समय किया जाता है। सर्दियों में आंवले का सेवन दिल से जुड़ी समस्याओं में काफी लाभदायक है। यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और स्मरण शक्ति को भी दुरुस्त करता है। डायबिटीज की समस्या से ग्रसित लोगों को भी आंवले का सेवन नियमित तौर पर करना चाहिए।
यह भी पढ़े: कई लोगों को है सुबह उठकर ऐसे काम करने की आदत, जिनसे हो रहा शारीरिक नुकसान
यह भी पढ़े: गुड़ की चाय पीने के है जबरदस्त फायदे, रात को सोने से पहले जरूर करना चाहिए सेवन
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/38yzPZx
No comments:
Post a Comment