Wednesday, February 5, 2020

कफ और पित्त की समस्या से बचाती है मूंग दाल, जाने और भी कई जबरदस्त फायदे

एक स्वस्थ शरीर के लिए इंसान को पौष्टिक आहार की काफी आवश्यकता होती है। भाग-दौड़ और प्रदूषण भरी इस जिंदगी में स्वस्थ खान-पान काफी दूबर हो गया है। बेहतर स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक भोजन की आवश्यकता होती है और दालों का सेवन इसमें काफी अहम माना गया है। ऐसे में हम आपको ‘मूंग की दाल’ के बारे में बता रहे है, जो हमारे शरीर के लिए काफी फायदेमंद है। चलिए जानते है मूंग दाल का सेवन करने के फायदों के बारे में…

मूंग की दाल हल्की होती है जिसे पचाने में आसानी रहती है। यह हमारे शरीर को ठंडक पहुंचाती है। इसमें मौजूद प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट तथा रेशे जैसे तत्व हमारे शरीर को कफ और पित्त जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में सहायक है। यही नहीं मूंग दाल का सेवन आँखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करता है।

यदि व्यक्ति कांस्टीपेशन की समस्या से जूझ रहा है, उसके लिए मूंग दाल का सेवन करना काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप चाहे तो मूंग दाल की खिचड़ी बनाकर भी इसका सेवन कर सकते है। पाचन शक्ति को बढ़ाने में भी मूंग दाल काफी सहायक है। मूंग दाल का जीवन में काफी अहम रोल है।

मूंग दाल का सेवन स्किन और बालों के लिए भी बहुत अच्छा माना गया है। साथ ही यह रक्तचाप को काबू में रखता है। मूंग की मदद से आसानी से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही ये कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करता है। कुल मिलकर मूंग की दाल स्वास्थ्य के लिहाज से एक बेहतरीन आहार है।

यह भी पढ़े: इन घरेलू उपचारों की मदद से चुटकियों में दूर होगी पेट दर्द की समस्या
यह भी पढ़े: चीनी की जगह इन चीजों का करें इस्तेमाल, आपके शरीर को होंगे कई फायदे



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/31pVWi1

No comments:

Post a Comment