
फरवरी का महीना प्यार के लिए जाना जाता है। फरवरी के दूसरे हफ्ते में 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक लोग इसे वेलेंटाइन वीक के रूप में मनाते हैं। पर 14 फरवरी को यह सिलसिला खत्म नहीं होता। 15 फरवरी से एंटी वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। इसकी शुरुआत 15 फरवरी को स्लैप डे मनाकर की जाती है। इसका मतलब है आज विश्व भर में डे मनाया जा रहा है। आज 15 फरवरी को एंटी वेलेंटाइन वीक की शुरुआत हुई है।
जहां वैलेंटाइन डे पर लोग अपने प्यार का इजहार करते हैं। कपल एक दूसरे को तोहफा देते हैं उनके साथ अच्छा वक्त बिताते हैं। वहीं एंटी वैलेंटाइन डे बिल्कुल इसके विपरीत होता है। यहां पर भी लोग जो अपने पार्टनर से अलग हो चुके हैं उन्हें सबक सिखाते हैं।
पहला दिन स्लैप डे के रूप में मनाया जाता है। स्लैप डे का मतलब किसी को थप्पड़ मारने या हिंसा से नहीं है। इसका मतलब है अपने पार्टनर को सबक सिखाना।
भारत में अभी तक वैलेंटाइन डे और वैलेंटाइन वीक का ही चलन है। एंटी वैलेंटाइन डे और स्लैप डे जैसी परंपरा विदेशों में अपनाई जाती है।
आज के दिन अगर कोई अपने पार्टनर से खुश नहीं है तो उससे अलग होकर उसे एक तरीके से स्लैप कर सकता है। उसे छोड़कर ये एहसास दिला सकता है कि उसके बिना भी वो.अपने जीवन में आगे बढ़ सकता है।
अगर आप इसे पढ़कर स्लैप डे बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो इसे मर्यादा में रहकर मनाए। अपने एक्स पार्टनर या जिनसे आप आज ब्रेकअप करने वाले हैं उन्हें कार्ड में स्लैप डे की बधाई लिखकर भेजें। और उन्हें यह अहसास दिलाएं कि आप उनके बिना भी जीवन अलग से जी सकते है।
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/2vyOCVk
No comments:
Post a Comment