
कोरोना वायरस से खुद जूझ रहे अमेरिका ने विश्व के अन्य देशों के लिए सहायता देने का ऐलान किया है। अमेरिका प्रशासन ने विश्व के उन सभी 64 देशों के लिए सहायता राशि देने का ऐलान किया है। जहां कोरोनावायरस सबसे अधिक है। कुल मिलाकर अमेरिका 174 मिलीयन डॉलर की राशि से मदद करेगा। यह राशी लगभग 13 अरब होंगे।
इस राशि में से भारत के हिस्से में 2. 9 मिलियन डॉलर आएगा। इसका मतलब भारत को अमेरिका की तरफ से 2. 9 मिलियन डॉलर की सहायता राशि दी जाएगी। इस राशी का उपयोग प्राप्तकर्ता देश कोरोना से जुड़े हर तरह की समस्या के समाधान के लिए कर सकता है।
अमेरिकन ने इसके साथ यह भी कहा कि वह कई दशकों से स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दुनिया भर के हर देशों की मदद करता रहा है। अमेरिका विश्व भर में लोगों की जिंदगी बचाने में हमेशा सबसे आगे रहा है। आज भी हम लोगों की रक्षा करेंगे जो इस बीमारी की चपेट में आ सकते हैं, जिनको इस बीमारी का ज्यादा खतरा है।
भारत के अलावा अमेरिका के द्वारा नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका को भी मदद मिलेगी। श्रीलंका को 1.3 मिलीयन डॉलर, नेपाल को 1.8 million-dollar, बांग्लादेश को 3.4 बिलियन डॉलर, की मदद दी जाएगी। अफगानिस्तान को अमेरिका की तरफ से 5 मिलियन डॉलर की राशि दी जाएगी।
आपको बता दें कि इस वक्त अमेरिका खुद दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना मरीजों के साथ इस महामारी से जूझ रहा है। वहां पर अभी एक लाख से ज्यादा कोरोना मरीज हो चुके हैं। जिन पर देश के अलग-अलग अस्पताल में ईलाज चल रहा है।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/39sQ9ui
No comments:
Post a Comment