Thursday, March 26, 2020

चैत्र नवरात्र 2020ः आइए जाने व्रत में सेंधा नमक का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 25 मार्च से हो चुकी है। नवरात्रि मां दुर्गा को समर्पित त्यौहार है। हिंदू धर्म में इसका विशेष महत्व से बहुत है, यह धूमधाम से मनाया जाता है। 9 दिन तक देवी की पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही व्रत भी रखे जाते हैं, लोग देवी को प्रसन्न करने के लिए पूरे 9 दिन का व्रत रखते हैं। अक्सर आपने देखा होगा कि 9 दिन के व्रत में सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसी क्या खास बात है सेधानमक में आइए जाने।

उपवास के दौरान घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले साधारण नमक का सेवन नहीं किया जाता। वही सेंधा नमक में शीतलता के गुण पाए जाते हैं। इससे आंखों की रोशनी के साथ-साथ ब्लड प्रेशर भी नियंत्रित रहता है। सेंधा नमक में भरपूर मात्रा में मैग्नीशियम, जिंक और आयरन जैसे खनिज तत्व पाए जाते हैं। घरों में जिन साधारण नमक का इस्तेमाल किया जाता है उन्हें हम शी साल्ट के नाम पर जानते हैं। इनकी प्राप्ति समुद्र से होती है और समुद्र से प्राप्त नमक को खाने योग्य बनाने के लिए ना जाने कितने केमिकल प्रोसेस से गुजारना पड़ता है। ऐसे में सेंधा नमक सबसे शुद्ध और पवित्र माना जाता है। साथ ही इसको इसके सेहत के लिए भी काफी सारे फायदे होते हैं।

सेंधा नमक एक खास तरह की पहाड़ी चट्टानों से बनाया जाता है। इसका स्वाद नमक जैसा ही नमकीन होता है। यह खारा बिल्कुल नहीं होता, इसमें आयोडीन भी मौजूद नहीं होता। सेंधा नमक के इस्तेमाल से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससें पाचन तंत्र मजबूत होता है। आवश्यक पोषक तत्व की शरीर में पूर्ति होती है। इसलिए उपवास के दौरान शरीर को मजबूत बनाए रखने के लिए और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है।



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3dtrlFL

No comments:

Post a Comment