Monday, March 16, 2020

ईरान से विशेष विमान से स्वदेश लाए गए 236 भारतीय

ईरान में फंसे 236 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का विमान रविवार सुबह राजस्थान के जैसलमेर हवाई अड्डे पर पहुंचा। इस विमान में 131 छात्र तथा अन्य तीर्थ यात्री शामिल थे।

ईरान से निकाले गए भारतीयों का यह तीसरा जत्था है। इससे पहले 10 मार्च को 58 भारतीय तीर्थयात्रियों को वायुसेना के सी-17 विमान से दिल्ली लाया गया था, जबकि 44 यात्रियों का दूसरा जत्था 13 मार्च को वापस भारत आया। ईरान से अब तक 338 भारतीय नागरिकों को निकाला गया है।

रविवार को जिन 236 भारतीय नागरिकों को एयर इंडिया के विमान से जैसलमेर लाया गया, उन्हें जैसलमेर के 6 वेलनेस सेंटर में रखा गया है। इन नागरिकों की जांच एवं उनके देखभाल के लिए जैसलमेर जिला प्रशासन को सेना के साथ मिलकर काम करने के आदेश दिए गए हैं।

ईरान में कोविड-19 के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्‍या 611 हो गई है। ईरान में इस वायरस से संक्रमित लोगों की संख्‍या 12 हजार 729 तक पहुंच गई। पश्चिम एशिया में इस संक्रमण से सबसे अधिक ईरान ही प्रभावित हुआ है। इस संक्रमण से विश्‍व के सौ से अधिक देश प्रभावित हैं तथा संक्रमित लोगों की संख्‍या एक लाख तीस हजार से ऊपर पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को कम करने के लिए की चर्चा, सार्क नेताओं ने पीएम मोदी को शुक्रिया कहा



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QjzAtZ

No comments:

Post a Comment