Monday, March 16, 2020

मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट अधिवेशन 26 मार्च तक स्थगित

कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा का बजट अधिवेशन 26 मार्च तक स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले, राज्यपाल लालजी टंडन ने संक्षिप्त परम्परागत अभिभाषण में सदस्यों से संसदीय परम्पराएं और दायित्व शांतिपूर्वक निभाने की अपील की।

भाजपा विधायकों ने आज अपनी एकजुटता दिखाते हुए राजभवन तक मार्च किया। भाजपा नेताओं ने राज्यपाल से कमलनाथ सरकार को बहुमत साबित करने के लिए कहने का अनुरोध किया।

हालांकि, भाजपा विधायकों ने फ्लोर टेस्ट की मांग उठाई, पर संसदीय कार्य मंत्री गोविंद सिंह ने देश में कोरोना वायरस खतरे का मुद्दा उठाया और केंद्र सरकार की सलाह का भी हवाला दिया। पू

र्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मंगलवार को पार्टी छोड़ने के बाद से कमलनाथ के नेतृत्व वाली सरकार को 22 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे का सामना करना पड़ रहा है। उसके बाद ये सरकार गहरे राजनीतिक संकट में पड़ी हुई है।



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2UavCoD

No comments:

Post a Comment