Monday, March 16, 2020

कोरोना वायरस से है बचना? इस तरह बढ़ाएं शरीर की इम्युनिटी

कोरोना एक गंभीर वायरस है जिसने पूरे दुनियाभर के लोगों को हिला कर रख दिया है। यह बीमारी भारत समेत कई अंतर्राष्ट्रीय देशों के लोगों में फैलती जा रही है। इससे संक्रमित लोगों के मौत के आंकड़ों ने देशभर में तबाही मचा रखी है। डॉक्टर्स द्वारा इससे बचने के लिए हाथ धोने व सेनिटाइज़ रखने और चेहरे पर मास्क लगाने की सलाह निरंतर दी जा रही है। इस बीमारी से बचने के लिए व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना भी बेहद जरूरी है। आज हम आपको इम्युनिटी बढ़ाने के तरीकों के बारे में बताएंगे जिससे आप कोरोना सहित कई बीमारियों से दूर रह सकेंगे। तो चलिए नज़र डालते हैं इस पर –

तनाव से बचें

स्ट्रेस लेना बिलकुल छोड़ दें। तनाव लेने का सीधा असर व्यक्ति की रोग प्रतिरोधक क्षमता पर पड़ता है। ऐसे में सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इससे अवश्य बचें।

व्यायाम है जरूरी 

इम्युनिटी बढाने के लिए नियमित व्यायाम करना बेहद जरूरी है। यह हार्ट को स्वस्थ रखने के साथ मोटापे को भी कम करने में अहम भूमिका निभाता है। नियमित व्यायाम करके व्यक्ति न सिर्फ फिट रहता है बल्कि उसकी इम्युनिटी भी मजबूत बनती है।

भरपूर नींद लेनी है महत्वपूर्ण –

कोरोना वायरस से बचने के लिए अच्छी नींद का लेना बेहद महत्वपूर्ण है। अच्छी नींद व्यक्ति की इम्युनिटी को बढ़ाती है। दिन भर में कम से कम 8 से 9 की नींद जरूर लें। इससे आप फिट रहेंगे और कोई भी बीमारी आपके शरीर को घेरेगी नहीं।

शराब का सेवन बिल्कुल न करें

स्वास्थ्य की दृष्टि से शराब शरीर के लिए बहुत नुकसानदायक होती है। इसका अधिक सेवन करने से सांस संबंधी बीमारियां और निमोनिया होने का खतरा बढ़ जाता है। इसका सीधा असर व्यक्ति के इम्यून सिस्टम पर भी पड़ता है। ऐसे में इसका सेवन करने से बचना बेहद जरूरी है।

सही खानपान का सेवन

यदि आप भी अपनी इम्युनिटी को बढ़ाना चाहते हैं तो अपने आहार में अदरक, खट्टे फल, हल्दी को जरूर शामिल करें। संतरा का अधिक से अधिक सेवन करें। इसमें विटामिन सी की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिससे इम्युनिटी को भी बढ़ाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : कोरोना वायरस के इलाज के लिए तैयार की गई वैक्सीन का ट्रायल शुरू!

कोरोना वायरस से जुड़े हर सवाल का जवाब, जानिए



from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2QhCL5l

No comments:

Post a Comment