
नवरात्रि का त्यौहार शुरू हो चुका है। लेकिन, कोरोना वायरस जैसी गंभीर बीमारी के कारण इस त्यौहार का उत्साह लोगों के बीच इस बार थोड़ा फीका पड़ गया है। मगर, कई लोग ऐसे भी है जो इस त्यौहार पर व्रत रखना बिलकुल नहीं छोड़ते। यदि आप भी उन लोगों में से एक है, तो इस शक्ति आराधना के पर्व पर इन खाने-पीने की चीजों का सेवन करें। यह चीज़ें आपको इन 9 दिनों में न सिर्फ हैल्दी रखेंगी बल्कि आपकी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाएंगी। आइये नज़र डालें इस पर –
हरी सब्जियां है फायदेमंद
फ़ास्ट करने के दौरान हरी सब्जियां का उपयोग करना बेहद लाभदायक होता है। इसमें विटामिन सी, के और आयरन की अधिक मात्रा पाई जाती है जो शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। हरी सब्जियों को खाने से बीमारियों से भी निजात पाया जा सकता है।
समक चावल खाएं
नवरात्री के पर्व पर जो लोग चावल का सेवन नहीं करते हैं वह समक चावल खा सकते हैं। इसको खाने से शरीर का डिटॉक्सिफिकेशन होता है। साथ ही पाचन क्रिया को भी सुचारु बनाता है।
सिंघाड़े के आटे का करें सेवन
सिंघाड़े के आटे से बनी रोटी या पुड़िया व्रत में अक्सर खाई जाती हैं। इसके अलावा इसका सेवन हलवे के रूप में भी किया जा सकता है। इस में विटमिन ए, बी और सी की अच्छा खासी मात्रा पाई जाती है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है।
मखाने है लाभदायक
अगर आप शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाना चाहते हैं तो मखाने का सेवन करें। इसमें बहुत से पोषक तत्व पाएं जाते हैं। यह शरीर के एनर्जी लेवल को बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाता है। साथ ही रक्त से विषैले तत्वों को डिटॉक्सीफाई करता है।
यह भी पढ़ें : कोरोना की वजह से लॉकडाउन होने पर बढ़ रहा है स्ट्रेस, अपनाएं ये जरूरी टिप्स
from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3aoSVlv
No comments:
Post a Comment