Saturday, March 21, 2020

काजल लगाने की है शौक़ीन? इस तरह करें अप्लाई

मेकअप करने की शौक़ीन हर महिला होती है। चाहे बात पार्टी में हट कर दिखने की हो या फिर किसी भी फेस्टिवल में अपनी ब्यूटी से सबको इम्प्रेस की, अपने मेकअप में काजल को शामिल करना कोई महिला नहीं भूलती। आईमेकअप के बगैर लुक एकदम अधूरा सा लगता है। आंखों पर किया गया मेकअप पूरे गेटअप में चार चांद लगा देता है। अगर आप भी किसी पार्टी या फंक्शन में जाने का सोच रही हैं तो काजल का सही तरीका अवश्य अपनाएं। इन टिप्स को करें फॉलो –

1. फेस को टोनर से करें साफ

आई मेकअप करने से पहले जरूरी है कि सबसे पहले चेहरे को टोनर से साफ कर लिया जाए। ऐसा करने से स्किन से तेल हट जाएगा, काजल भी बिलकुल नहीं फैलेगा। आप चाहें तो फेस और आंखों के आसपास बर्फ से मसाज भी कर सकते हैं।

2. अब काजल को करें प्रयोग

आंखों के आसपास काजल को फैलने से बचाने के लिए उसे अच्छे से आंखों पर लगाएं। इसके बाद आंखों पर ब्लैक आईशैडो पाउडर का प्रयोग करें। यदि आप काजल को रोज़ यूज़ में लेती हैं तो अपनी आई के नीचे ट्रांसलूसेंट पाउडर का जरूर इस्तेमाल करें।

3. आंखों के बाहरी कोनों पर अप्लाई करें पाउडर

यदि आपकी आँखे छोटी है और आप उसे बड़ी दिखाना चाहती हैं तो आंखों के बाहरी कोनों पर पाउडर का इस्तेमाल करें। अब काजल से मिलते जुलते कलर का आईशैडो आइलिड पर ब्रश के सहारे फैला लें। ऐसा करने से आंखों पर काजल टिका रहेगा।

4. आईशैडो का प्रयोग करें

काजल को लंबे समय तक टिकाने के लिए आंखों पर हल्का सा आईशैडो लगाएं। ब्रश के सहारे आई शैडो को मिक्स कर लें। ऐसा करने से काजल फैलेगा नहीं और आंखें बेहद सुंदर नज़र आएंगी।

यह भी पढ़ें :  मुंह से आती है बदबू? अपनाएं ये घरेलू नुस्खों, मिनटों में दूर हो जाएगी दुर्गंध

ये है ग्रीन टी पीने का सही समय, सेहत को होगा दोगुना फायदा



from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3dlo23i

No comments:

Post a Comment