Sunday, March 22, 2020

स्कॉटलैंड से लौटे कोरोना पीड़ित युवक पटना एम्स से हुआ फरार, लोगो मे दहशत का माहौल

कोरोना संक्रमित लोगों के भागने तथा लोगों के संपर्क में आने के कई मामले सामने आ चुके हैं। मामला बिहार के पटना का है जहाँ कोरोना के एक मरीज को आइसोलेशन के लिए ले जाया गया। डॉक्टरों ने कोरोना के लक्षण उसमे पाने के बाद उसे पीएमसीएच से एम्स पटना रेफर कर दिया गया जिसके बाद वो एम्स से फरार हो गया है ।

खबरों के मुताबिक 35 वर्षीय युवक जब एम्स के चिकित्सको से मिला तो उसने स्कॉटलैंड से पटना आने की बात कही साथ ही अपने हाथ पर कोरोना पॉजिटिव मुहर भी दिखाया, जिसे देखते ही वहाँ खड़े हॉस्पिटल कर्मचारी के साथ डॉक्टरो के बीच अफरातफरी जैसा माहौल खड़ा हो गया। इसी दौरान मौका देख उसने कहा कि वो राजेन्द्र मेमोरियल रिसर्च अस्पताल में अपनी जांच करवा लेगा और फरार हो गया।

यह भी पढ़ें:

बिहार में कोरोना से संक्रमित मरीज की मौत के घंटों बाद आई जाँच की रिपोर्ट

कोरोना वायरस के मरीजों से गले मिलेंगे सपा नेता रमाकांत यादव



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/3blAM8b

No comments:

Post a Comment