Saturday, March 28, 2020

घर में बनाए मसाला चाय बढ़ेगी इम्यूनिटी, घटेगा वजन

कोरोना वायरस पूरी दुनिया पर गहरा असर छोड़ रहा है। लोगों को अपने घर में लॉक डाउन हो कर रहना पड़ रहा है। वही डॉक्टर कोरोना से बचने के लिए अपने ईम्यून सिस्टम को स्ट्रांग रखने के लोगों को सलाह दे रहे हैं। हालांकि हमेशा यह बताया जाता है कि सब्जियों और फलों को खा कर आप अपना ईम्यून सिस्टम को मजबूत कर सकते हैं। लेकिन हम यहां पर आपको बताने वाले हैं कि कैसे एक कप चाय के जरिए भी आप अपना ईम्यूनिटी को बेहतर कर सकते हैं।

जैसे कि हम जानते हैं कि हर घर में सुबह चाय पी जाती है। तो आज हम जानेंगे मसाला चाय बनाने की विधि, जो आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा। साथ ही सुबह सुबह आपके मूड को तरोताजा भी करेगा। बल्कि यह आपके वजन को कम करने में भी मददगार है। इस मसाला को दिन में दो से तीन बार सेवन कर सकते हैं।

मसाला चाय बनाने के लिए सामग्रीः

 चार से पांच हरी इलायची, चार से पांच लौंग, दो चम्मच काली मिर्च, दो से तीन दालचीनी के स्टिक्स, एक चौथाई चम्मच सूखा अदरक का पाउडर।

विधिः

‌सबसे पहले इन सभी मसालों को 15 से 20 मिनट तक कड़ी धूप में सुखा लें। इसके बाद ग्राइंडर में सभी को पीसकर बारीक पाउडर बनाले। जब यह ठंडा हो जाए तो इसे एक जार में भरकर रख लें। अब आप जब भी चाय बनाने जाए तो अपने चाय में दो चुटकी इस मसाले को जरूर डालें। आयुर्वेद में कहा गया है मसाला चाय एक बेहतरीन चाय है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह आपकी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है


from लाइफस्टाइल – Navyug Sandesh https://ift.tt/3dBsQ4Q

No comments:

Post a Comment