
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में पंजीकृत 12 लाख निर्माण श्रमिकों को 2000 रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। राज्य के श्रम मंत्री दिलीप वालसे पाटिल ने बताया कि यह सहायता राशि श्रमिकों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी। गौरतलब है कि पूरे देश में इस वक्त कोरोना महामारी का प्रकोप फैला हुआ है। जिसमें सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र ही है। राज्य में अभी तक 3,320 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने जानकारी दी कि राज्य में 20 अप्रैल से कुछ औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कर दी जाएगी। लेकिन यह ढील कोरोना वायरस की रोकथाम और इसके उन्मूलन के लिए तय नियमों के पालन के आधार पर ही होगी। राज्य में कोरोना के चलते 201 लोगों की मौत हो चुकी है।
राज्य में अभी तक कोरोना संक्रमण के 3,320 मामले सामने आ चुके है। जिनमें से 2,085 मामले सिर्फ मुंबई के हैं। अभी तक राज्य में कुल 201 मौत हुई है जिसमें से 122 लोगों की मौत अकेले मुंबई शहर से है। राज्य में 330 निषिद्ध क्षेत्र हैं और 5,850 सर्वे दलों ने 20 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की है।
यह भी पढ़े: लॉकडाउन के दौरान नेत्रहीन महिला के साथ हुआ रेप, राजस्थान के सिरोही में फंसा हुआ था परिवार
यह भी पढ़े: शाहिद अफरीदी पर भड़के गौतम गंभीर, कहा-जिसे खुद की उम्र याद नहीं वह मेरे रिकॉर्ड क्या याद रखेगा
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/2RO8EDx
No comments:
Post a Comment