Thursday, April 23, 2020

राजस्थान में आज मिले 47 नए कोरोना पॉजिटिव, जोधपुर और जयपुर ने फिर चौंकाया

राजस्थान में गुरूवार दोपहर 2 बजे तक 47 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। जिनमें से सबसे ज्यादा 20 मरीज जोधपुर से और जयपुर में 12 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आये है। इसके अलावा नागौर से 10, हनुमानगढ़ से 2,अजमेर से 1और कोटा से 2 पॉजिटिव केस सामने आये है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना मरीजों का कुल आंकड़ा 1935 हो गया है। वही 28 की वायरस की चपेट में आने से मौत हो चुकी है।

जोधपुर में आज मिले 20 नए मामलों के बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 307 हो गई है। नए मरीजों में अधिकांश उदय मंदिर क्षेत्र से है। वही जयपुर में मिले सभी 12 नए मरीज परकोटे समेत अन्य आसपास के क्षेत्र से है। इसी के साथ जयपुर में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 737 हो चुका है।

आज सुबह मिले पॉजिटिव मरीजों में नागौर जिले से 10 मरीज सामने आए। जिसके बाद जिले में अब-तक कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 85 तक पहुंच चुका है। प्रदेश में अब-तक 66257 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। जिनमें 58552 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव और 1935 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

यह भी पढ़े: केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पर लगाई रोक, कोरोना संकट की वजह से लिया गया फैसला
यह भी पढ़े: राजस्थान सरकार ने अगले दो महीने में दो हजार नए चिकित्सकों की भर्ती करने का किया एलान



from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/34VAH9w

No comments:

Post a Comment