
कोरोना संकट के बीच देश के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। बुधवार को ईरान से रेस्क्यू करके वापस लाए गए 225 भारतीयों के बैच को भारतीय वायुसेना ने लेह एयरवेज तक पहुंचा दिया है। इन लोगों को जोधपुर में आर्मी क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया है। यह सभी लोग कारगिल और लद्दाख क्षेत्र के हैं। सभी ने रमजान के कारण घर वापस आने की मांग की थी।
इससे पहले मंगलवार को भी जैसलमेर से 180 लोगों को जम्मू कश्मीर तक पहुंचाया गया था। यह लोग भी ईरान से रेस्क्यू करके लाए गए थे। जिन्हें जैसलमेर क्वॉरेंटाइन सेंटर में रखा गया था। सेना के अनुसार रमजान के पवित्र महीने में उन्हें घर भेजा जा रहा है। सभी ने अपना क्वॉरेंटाइन पीरियड पूरा कर लिया था।
सेना ने यह भी बताया कि पिछले 2 दिनों में कुल 405 भारतीयों को उनके घर तक पहुंचाया गया है। अगले दिनों में और लोगों को भी पहुंचाया जाएगा। भारतीय अधिकार ने 15 से 29 मार्च तक 5 चरणों में ईरान से 1036 लोगों को बाहर निकाला था। जिन्हें अलग-अलग जगह पर क्वॉरेंटाइन के लिए रखा गया था। इनमें से 60 लोगों की कोरोनावायरस से संक्रमित रिपोर्ट पाई गई थी। जिसके बाद उन्हें जोधपुर के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह भी पढ़े: राजस्थान में आज मिले 47 नए कोरोना पॉजिटिव, जोधपुर और जयपुर ने फिर चौंकाया
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/3cJCNvV
No comments:
Post a Comment