
शॉर्ट वीडियो सोशल नेटवर्किंग साईट TikTok भी भारत की मदद करने के लिए आगे आया है। कोरोना वायरस या कोविड-19 से लड़ने के लिए टिक टॉक ने 100 करोड़ रुपए की मेडिकल इक्विपमेंट्स और मास्क इत्यादि सप्लाई करने करने का फैसला लिया है। कंपनी के एक अधिकारी ने पोस्ट करके बताया कि इस महामारी से सुरक्षित रहने के लिए सरकार लोगों को सोशल डिस्टैंसेस और घर पर रहने के निर्देश दिए हैं।
वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर और हेल्थ वर्कर्स संक्रमित लोगों के का रोज सामना कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें कोरोना वायरस का खतरा सबसे ज्यादा हो जाता है। इसलिए उनकी सुरक्ष, देश की सुरक्षा के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है। इसे ध्यान में रखते हुए टिक टॉक ने हेल्थ वर्कर्स के लिए मेडिकल प्रोडक्ट सूट्स.और मास्क डोनेट करने का फैसला लिया है।
टिक टॉक सौ करोड़ की लागत वाले चार लाख मेडिकल प्रैक्टिस सूट्स और मास्क समस्त भारत में डॉक्टर हेल्थ केयर सर्विस कर्ता के लिए डोनेट कर रही हैं। सारे मास्को और मेडिकल सूट्स भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के पास दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त दिल्ली और महाराष्ट्र सरकार को 2 लाख मास्क अलग से उपलब्ध करवाया जायेगा। कंपनी.ने यह भी कहा कि स्थिति को देखते हुए कंपनी और सहायता उपलब्ध करवा सकती है।
पिछले हफ्ते टिकटोक ने यूनाइटेड नेशन डेवलपमेंट के साथ मिलकर एक नया प्रोग्राम भी लॉन्च किया है जिसका नाम है #gharbaithoindia इसे यूजर्स को लॉक डाउन के समय अपना ख्याल रखना और सुरक्षित समय बिताने के लिए इसे बनाया गया है।
यह भी पढ़े: Alert! वीडियो कॉलिंग ऐप Zoom में देखी बड़ी कमी, चोरी हो सकती है आपकी डिटेल
from देश – Navyug Sandesh https://ift.tt/340Inqw
No comments:
Post a Comment