
आज शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपना 32 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। कोरोना लॉकडाउन के चलते उनका यह जन्मदिन अपने घर पर ही बना। घर पर पति और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने उनका बर्थडे बेहद खास अंदाज में मनाया। विराट ने अनुष्का को केक खिलाया जिसकी फोटो उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन लिखा है जिसे अनुष्का और विराट दोनों के फैंस पसंद कर रहे है।
विराट ने अनुष्का को केक खिलाते हुए तस्वीर पोस्ट की और लिखा ‘आप मेरा प्यार हो। रोज मेरी दुनिया को रोशन करती हो। मैं तुमसे प्यार करता हूँ।’ अनुष्का के लिए विराट का यह प्यारा कैप्शन फैंस को काफी रास आ रहा है। बता दे विराट और अनुष्का ने साल 2017 में इटली में गुपचुप तरीके से शादी की थी। शादी के बाद यह पहला अवसर है जब दोनों एक साथ इतने लंबे समय के लिए घर पर है। खुद विराट ने कुछ दिन पहले यह बात इंस्टाग्राम लाइव पर कही थी।
देशभर में कोरोना के चलते लॉकडाउन है। जिसकी वजह से फिल्म इंडस्ट्री से लेकर खेल जगत तक, हर क्षेत्र पर प्रभाव पड़ा है। एक तरफ दुनियाभर के तमाम बड़े-छोटे स्पोर्ट्स इवेंट रद्द कर दिए गए है। वही दूसरी तरफ टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में सभी धारावाहिकों और फिल्मों की शूटिंग बीच में ही रुकी हुई है।
यह भी पढ़े: भारत में 17 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, ग्रीन और ऑरेन्ज जोन में मिली शर्तों के साथ छूट
यह भी पढ़े: टीम इंडिया ने गंवाया टेस्ट रैंकिंग में नंबर 1 का ताज, अब ऑस्ट्रेलिया टॉप पर और भारत तीसरे नंबर पर
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/2WkdGZZ
No comments:
Post a Comment