Friday, May 1, 2020

दूरदर्शन के बाद अब इस चैनल पर शुरू होगी रामानंद सागर की रामायण, जानिए समय और तारीख

कोरोना लॉकडाउन के चलते रामानंद सागर कृत रामायण का दूरदर्शन पर पुनः प्रसारण किया गया था। जिसे दर्शकों का उम्मीद से अधिक प्यार मिला और इसी के साथ इस धारावाहिक ने टीआरपी के कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। सीरियल में अभिनेता अरुण गोविल ने भगवान राम, दीपिका चिखलिया ने माता सीता और सुनील लहरी ने ‘लक्ष्मण’ का किरदार निभाया था। रामायण को पहले दौर में जितना प्यार मिला, उससे कई ज्यादा प्यार री-टेलीकास्ट पर मिला है।

रामानंद सागर की रामायण के सभी किरदार लोगों के बीच में अपनी एक खास पहचान बनाने में कामयाब रहे है। री-टेलिकास्ट होने के बाद रामायण ने टीआरपी के मामले में जबरदस्त उछाल प्राप्त किया है। इसी बीच यदि आप इस सीरियल को देखने से वंचित रह गए है तो आपके लिए अच्छी खबर है। जी हां आपको बता दे रामायण दूरदर्शन के बाद स्टार प्लस पर फिर से प्रसारित की जायेगी। स्टार प्लस पर यह 4 मई से रात 9.30 पर ऑन एयर की जाएगी।

जानकरी के लिए बता दे जब से रामायण का दूरदर्शन पर पुनः प्रसारण हुआ है। तब से ही यह टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन बन चुका है। प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर के मुताबिक 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेनमेंट कैटगरी में यह शो सबसे ऊपर आ चुका है। यही नहीं साल 2015 से लेकर अब तक का यह सबसे ज्यादा टीआरपी पाने वाला हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट शो भी है। बता दे 3 मई से दूरदर्शन पर सीरियल ‘श्रीकृष्ण’ का पुनः प्रसारण होगा।

यह भी पढ़े: मजदूरों और छात्रों को घर पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने स्पेशल ट्रेन चलाने का लिया फैसला
यह भी पढ़े: Covid-19: आने वाले दिनों में खतरनाक जोन के रूप में उभर सकता है बिहार



from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/35sMBI7

No comments:

Post a Comment