लॉकडाउन के दौरान टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है। वह अक्सर अपनी फोटोज और वीडियो फैंस के लिए शेयर करती रहती है। इसी बीच उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह ‘लैजा लैजा’ गाने पर डांस करती नजर आ रही है। रश्मि के इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे है। कई टीवी सेलेब्स ने भी उनके वीडियो पर कमेंट कर तारीफ की है। लेकिन विशाल आदित्य सिंह का कमेंट काफी अलग है।
विशाल आदित्य सिंह ने रश्मि के इस वीडियो को देखने के बाद दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया ‘चलो फिर’। इस कमेंट के बाद फैंस ने रश्मि और विशाल का नाम जोड़कर #Virash नाम दे दिया है। दोनों के बीच की केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आ रही है। यही नहीं कुछ प्रशंसकों ने तो दोनों को जल्द शादी करने की सलाह दे डाली।
इससे पहले रश्मि ने इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड फोटो शेयर की थी और लिखा ‘शुरुआत करने की हिम्मत करें’। रश्मि की यह बोल्ड तस्वीर देखकर फैंस भी काफी हैरान हो गए थे। कोरोना से पहले से ही रश्मि अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चाओं में रही है। उनके एक्स बॉयफ्रेंड अरहान खान ने उनके बैंक अकाउंट से 15 लाख रुपए निकाल लिए थे और उन्हें धमकाया भी था। जिसके बाद से ही रश्मि काफी परेशान चल रही थी।
यह भी पढ़े: फॉक्स क्रिकेट ने चुनी 2025 की बेस्ट टेस्ट प्लेइंग XI, विराट-रोहित को नहीं दी जगह
यह भी पढ़े: 3 मिनट में निवेशकों ने पतंजलि आयुर्वेद को दिए 250 करोड़ रूपये
from मनोरंजन – Navyug Sandesh https://ift.tt/36Ibe4o
No comments:
Post a Comment