आज के समय में मोटापे ने हर उम्र व लिंग के लोगों को अपनी जद में लिया है, फिर चाहे वह पुरूष हो या महिलाएं। आजकल अधिकतर लोग वजन कम करने की जद्दोजहद में लगे नजर आते हैं। लेकिन क्या आपने कभी नोटिस किया है कि महिलाओं के मुकाबले पुरूषों का वजन तेजी से घटता है। पर क्या आपने जानते हैं कि ऐसा क्यों होता है। नहंी न, तो चलिए आज हम आपको इसके बारे में बताते हैं-
एक स्टडी के अनुसार महिलाओं में खाने को लेकर अधिक जुनून रहता है जबकि पुरुषों में कम होता है। वजन कम करने वाले डायट के बारे में 25 फीसदी महिलाएं हर आधे घंटे में सोचती रहती हैं। दूसरा कारण यह भी है कि पुरुषों की तुलना में महिलाएं खाने को लेकर भावनात्मक रूप से ज्यादा जुड़ी रहती हैं। जिसके कारण उनके लिए वजन कम करना काफी कठिन होता है।
इसके अतिरिक्त पुरुषों का बॉडी स्ट्रक्चर महिलाओं से काफी अलग होता है। इस कारण भी पुरुष जल्दी वजन कम कर लेते हैं। इसके अलावा महिलाओं के मुकाबले पुरुषों में मेटाबॉलिज्म होता है। इसका मुख्य कारण है कि पुरुषों में महिलाओं की तुलना में अधिक पतली मांसपेशी होती है जो कैलोरी को बर्न करने में मदद करती है। इस कारण पुरुषों को वजन घटाने में आसानी होती है।
जो भी व्यक्ति वजन कम करना चाहते हैं, वह किसी भी तरह की दवा व डायट लेने से बचें। इसके स्थान पर वजन कम करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लें। साथ ही किसी भी तरह की एक्सरसाइज करने से पहले अच्छे ट्रेनर से जरूर सलाह लें।
from हेल्थ – Navyug Sandesh https://ift.tt/2yOGMsJ
No comments:
Post a Comment